‘बिग बॉस’ के हर सीजन में घरवालों को उनके फैमिली मेंबर्स से मिलवाया जाता है। इस बार भी ऐसा हुआ। सबसे मिलने कोई ना कोई आया लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रुबीना दिलैक की बहन नैना उर्फ ज्योतिका दिलैक की हो रही है। रुबीना की बहन बेहद खूबसूरत हैं। नैना के जाने के बाद अली गोनी ने मजेदार रिऐक्शन दिया था।
![rubina dilaik sister](https://res.cloudinary.com/mechieboy/image/upload/v1621929983/Hindi/2021/jyotika-dilaik-2.png)
![](https://res.cloudinary.com/mechieboy/image/upload/v1621929986/Hindi/2021/jyotika-dilaik-1.png)
![rubina dilaik sister](https://res.cloudinary.com/mechieboy/image/upload/v1621929985/Hindi/2021/jyotika-dilaik-4.png)
‘बिग बॉस 14’ के फैमिली वीक में रुबीना से मिलने उनकी बहन नैना आई थीं। उन्होंने अपनी बहन रूबी को काफी अच्छी तरह समझाया और हर किसी को इम्प्रेस कर लिया। जब वह घर से गईं तो परिवारवाले उनकी खूबसूरती की तारीफ करने लगे। रुबीना ने इस पर कहा था कि नैना उनके घर में सबसे सुंदर हैं। इस पर सबसे मजेदार रिऐक्शन अली गोनी ने दिया था। अली उनके जाने पर दौड़ते हुए आए और बोले थे, अरे यार नैना, कभी-कभी बात कर लिया करो।
![rubina dilaik sister](https://res.cloudinary.com/mechieboy/image/upload/v1621929997/Hindi/2021/jyotika-dilaik-3.png)
![rubina dilaik sister](https://res.cloudinary.com/mechieboy/image/upload/v1621929986/Hindi/2021/jyotika-dilaik-5.png)
रुबीना की बहन ज्योतिका दिलैक यूट्यूब कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बीटेक (फूड टेक) किया है। ट्रैवलिंग और कुकिंग उनकी हॉबीज हैं। ज्योतिका ने ‘बिग बॉस’ के घर पर आकर रुबीना की खूब तारीफ की और उन्हें शेरनी कहा था। इस पर रुबीना काफी इमोशनल हो गई थीं। ज्योतिका अपनी बहन और जीजाजी के सपोर्ट में ट्विटर पर भी ऐक्टिव हैं।