बॉलीवुड के ऐसे कई सितारों के बारे में हम आपको बता चुके हैं जिनकी शक्ल हूबहू अपने भाई बहनों से मिलती है। इसी कड़ी में चलिए टीवी के सितारों के बारे में बताते हैं जो अपने भाई बहनों की कॉपी लगते हैं।
![](https://res.cloudinary.com/mechieboy/image/upload/v1621957563/Hindi/2021/celebrities-siblings-who-look-likes-similar-1.jpg)
कॉमेडियन भारती सिंह अपनी बहन पिंकी के साथ हैं। तस्वीर में दोनों सिबलिंग गोल सेट करती नजर आ रही हैं। एक जैसे लुक में दोनों को देखकर आप भी धोखा खा सकते हैं। भारती सिंह जहां टीवी की दुनिया में बड़ा नाम हैं वहीं उनकी बहन लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
![](https://res.cloudinary.com/mechieboy/image/upload/v1621957563/Hindi/2021/celebrities-siblings-who-look-likes-similar-2.jpg)
डांसर्स बहनें शक्ति मोहन और मुक्ति की ये तस्वीर देखकर उन्हें एकबारगी तो पहचानना मुश्किल हो जाए। दोनों के लुक्स को बस एक चीज अलग करती है वो हैं उनके बाल।
![](https://res.cloudinary.com/mechieboy/image/upload/v1621957562/Hindi/2021/celebrities-siblings-who-look-likes-similar-3.jpg)
अभिनेत्री शिवांगी जोशी अक्सर अपनी बहन शीतल जोशी के साथ की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। शिवांगी और शीतल की मुस्कान से लेकर जॉ लाइन तक एक जैसी है।
![](https://res.cloudinary.com/mechieboy/image/upload/v1621957563/Hindi/2021/celebrities-siblings-who-look-likes-similar-4.jpg)
दिव्यांका त्रिपाठी अपनी बड़ी बहन प्रियंका त्रिपाठी के साथ हैं। दोनों त्रिपाठी बहनें जुड़वा लगती हैं। उनके फेस फीचर में काफी समानता दिखने को मिलती है।
![](https://res.cloudinary.com/mechieboy/image/upload/v1621957563/Hindi/2021/celebrities-siblings-who-look-likes-similar-5.jpg)
अभिनेत्री स्मृति खन्ना अपनी बहन श्रुति खन्ना के साथ हैं। दोनों एक दूसरी की फोटोकॉपी लगती हैं।
Source: Amar Ujala