Mechieboy HindiMechieboy Hindi
  • Viral
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Amazing
    • Bizarre
    • Did You Know
    • Funny
  • Web Stories
Reading: ये हैं दुनिया के 15 सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन, भारत के इन स्टेशनों का नाम है शामिल
Share
Aa
Mechieboy HindiMechieboy Hindi
Aa
Search
  • Viral
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Amazing
    • Bizarre
    • Did You Know
    • Funny
  • Web Stories
© 2023 MechieBoyHindi. All Rights Reserved.
Home » ये हैं दुनिया के 15 सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन, भारत के इन स्टेशनों का नाम है शामिल
AmazingIndia

ये हैं दुनिया के 15 सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन, भारत के इन स्टेशनों का नाम है शामिल

Mechieboy Team
Last updated: 2022/01/30 at 5:37 PM
Mechieboy Team
Share
7 Min Read
15 beautiful railway stations in world
खूबसूरती की तलाश सभी को होती है , चाहे कोई भी शीर्षक पर बात की जाय लोग खूबसूरत चीजो के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसीलिए आप सभी ख़ूबसूरती के दीवानों के लिए हम लेकर आये हैं दुनियाभर के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशंस की जानकारी, जिनमे से कुछ स्टेशंस भारत में भी स्थित हैं और लोगो के बीच अपनी खूबसूरती को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। चलिए अब आप को दुनिया भर के उन सभी 15 सबसे खूबसूरत रेलेव स्टेशंस के साथ उनकी कुछ विशेषताओं के बारे में भी बता देते हैं-

1. ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल, न्यूयॉर्क

यह दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है और इस स्टेशन में 44 प्लेटफॉर्म होने के साथ-साथ 67 रेलवे ट्रैक हैं, जिसमे 41 अपर लेवल और 26 लोअर लेवल के हैं। यह स्टेसन 1913 में ही बनकर तैयार होगया था। इस स्टेशन से हर साल करीब चार करोड़ लोग ट्रेन पकड़ते हैं और इस स्टेशन की खूबसूरत कलाकारी को देखने हर साल करोड़ो लोग आते हैं।

2. सेंट पैनक्रॉस इंटरनेशनल, लंदन

इस स्टेशन को एक महल का आकर देकर 1868 में बनाया गया था और यह विक्टोरियन आर्किटेक्चर का एक अनमोल नमूना भी है।

3. अटोचा स्टेशन मेड्रिड, स्पेन

आर्किटेक्ट राफेल मेनिया नामक व्यक्ति ने इस रेलवे स्टेशन का डिजाइन किया था और ये स्पेन का बहुत ही फेमस रेलवे स्टेशन है। यहाँ स्टेशन के अंदर ही आपको जंगल देखने को मिल जायेगा और इसकी ख़ास बात ये है कि इस जंगल में जानवर भी हैं। यही बात इसे और स्टेशनों से अलग करती है और इसी खूबसूरती को देखने लोग दूर दूर से आते हैं।

4. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में जगह पाया हुआ ये स्टेशन देखने में बहुत शानदार है। इस स्टेशन को इसकी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसे ब्रिटेन की महारानी की गोल्डन जुबली को मनाने के लिए तैयार किया गया था, इसलिए इसका नाम भी महारानी के नाम पर विक्टोरिया टर्मिनस किया गया था। बाद में इसका नाम छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया। यह बिल्डिंग अपनी विक्टोरियन- इटैलिक आर्किटेक्ट शैली के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है।

5. एंटवर्प सेंट्रल स्टेशन, बेल्जियम

इस स्टेशन का डिजाईन बहुत ही सुन्दर बनाया गया है। इसका डिज़ाइन लुइस नामक व्यक्ति ने किया था। यहाँ पर लोग यात्रा करने कम और इस स्टेशन की खूबसूरत छवि को देखने ज्यादा आते हैं। ये 100 साल से भी अधिक पुराना है और 1905 से अपनी खूबसूरती से लोगों को लुभा रहा है।

6. हेडार्पेस टर्मिनल, इस्तांबुल

इस्तांबुल हादर्पेस टर्मिनल या हेडार्पेस टर्मिनस इस्तांबुल में एक रेलवे टर्मिनल है, जो 2012 तक एक प्रमुख इंटरसिटी, क्षेत्रीय और कम्यूटर रेल हब और साथ ही तुर्की में सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाता था।

7. घूम रेलवे स्टेशन, पशिचम बंगाल

डार्जलिंग के पास स्थित यह रेलवे स्टेशन भारत में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर मौजूद है। यह स्टेशन 2,258 मीटर (7,407 फीट) की ऊंचाई पर स्थित होने के साथ, वर्ल्ड में ऊंचाई के मामले में इसका 14वां नंबर है।

8. लीज ग्युलेमिन्स, बेल्जियम

लीज-ग्युलेमिन्स रेलवे स्टेशन लीज शहर का मुख्य स्टेशन कहा जाता है, जो बेल्जियम का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह देश के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक है और हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर 3 बेल्जियम स्टेशनों में से एक है। इस स्टेशन पर हर रोज 15,000 लोगों से अधिक लोग यात्री व पर्यटक बनकर आते हैं।

9. दूधसागर रेलवे स्टेशन, गोवा

ये स्टेशन बहुत ही शानदार और बहुत बड़े दूधसागर फॉल के दर्शन कराता है। ये स्टेशन हैदराबाद और कोल्वा के मध्य में पड़ता है। इसकी सीनरी को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बहुत से पर्यटक यहाँ पहुँचते हैं।

10. चार बाग स्टेशन, लखनऊ

ये स्टेशन देखने में बिल्कुल महल के भाँती प्रतीत होता है। चार बाग रेलवे स्टेशन भारत के सबसे खूबसूरत स्टेशनों में से एक माना जाता है। यह 1914 में बनकर तैयार हुआ था और इसके स्थापत्य में राजस्थानी भवन निर्माण शैली की झलक देखी जा सकती है। चार बाग का नाम यहां पर पहले मौजूद चार बागों के नाम पर रखा गया है।

11. कोल आलमपुर रेलवे स्टेशन, मलेशिया

आर्थर बेंसन हबबैक द्वारा डिजाइन किया गया ये स्टेशन 1917 में बनाया गया था, जो की एक सफ़ेद महल के सामान दिखाई देता है।

12. हावड़ा रेलवे स्टेशन, पशिचम बंगाल

हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन, हावड़ा एवं कोलकाता शहर का रेलवे स्टेशन है। यह हुगली नदी के दाहिने किनारे की तरफ स्थित है। इसके 23 प्लेटफार्म इसे भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में एक बनाते हैं।

13. कटक रेलवे स्टेशन, ओडिशा

कटक रेलवे स्टेशन, ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन के अंतर्गत संचालित भारतीय रेलवे के शीर्ष सौ दैनिक बुकिंग स्टेशनों में से एक है। कटक रेलवे स्टेशन की बनावट किले जैसी है और उसने सम्पूर्ण विश्व के कई आर्किटेक्ट को प्रेरित करने का काम बखूबी किया है।

14. काजवा स्टेशन, जापान

जापान का ये स्टेशन किसी किले से कम नहीं दिखता है। इसका निर्माण 1898 में हुआ था और 2005 में इसका पुनः निर्माण हुआ है। यह स्टेशन डिजाईन के मामले में अति उत्तम माना जाता है।

15. विजयवाडा रेलवे स्टेशन, आंध्र प्रदेश

विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन, दक्षिण मध्य रेलवे ज़ोन के विजयवाड़ा रेलवे डिवीजन के ए-1 और मॉडल स्टेशन में से एक के रूप में वर्गीकृत है। यह देश का दूसरा सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन है, जो हावड़ा-चेन्नई और नई दिल्ली-चेन्नई मुख्य लाइनों के जंक्शन पर विराजमान है ।

Source: MintShint

Contents
1. ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल, न्यूयॉर्क2. सेंट पैनक्रॉस इंटरनेशनल, लंदन3. अटोचा स्टेशन मेड्रिड, स्पेन4. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई5. एंटवर्प सेंट्रल स्टेशन, बेल्जियम6. हेडार्पेस टर्मिनल, इस्तांबुल7. घूम रेलवे स्टेशन, पशिचम बंगाल8. लीज ग्युलेमिन्स, बेल्जियम9. दूधसागर रेलवे स्टेशन, गोवा10. चार बाग स्टेशन, लखनऊ11. कोल आलमपुर रेलवे स्टेशन, मलेशिया12. हावड़ा रेलवे स्टेशन, पशिचम बंगाल13. कटक रेलवे स्टेशन, ओडिशा14. काजवा स्टेशन, जापान15. विजयवाडा रेलवे स्टेशन, आंध्र प्रदेश

Mechieboy Team 30/01/2022 11/06/2021
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article यहाँ की महिलाएं 65 साल की उमर में देती हैं बच्चों को जन्म, आखिर क्या राज़ है की हुंजा के लोग जो हमेशा जवान रहते हैं, और कभी बीमा’र नही पड़ते…
Next Article 15 सबसे क्यूट जानवर जिन पर किसी का भी दिल आ जाये, नंबर 3 को तो आप दिल दे बैठोगे

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe

Latest News

नेहा महाजन की हॉट बिकिनी तस्वीरें
Celebrity NSFW 17/12/2023
IFS Anisha Tomar
IFS officer Anisha Tomar : गंभीर बीमारी में भी नहीं मानी हार, तीसरे प्रयास में 94वीं रैंक लेकर बनीं आईएफएस
People Viral 04/07/2023
Shiv Thakare Biography In Hindi
Shiv Thakare Biography In Hindi | शिव ठाकरे का जीवन परिचय
Biography 13/10/2022
priyanka chahar choudhary biography in hindi
प्रियंका चौधरी का जीवन परिचय। Priyanka Chahar Choudhary Biography in hindi
Biography 13/10/2022

You Might also Like

Amazing

10 दुर्लभ तस्वीरें जो चीजों के अनदेखे पहलू को उजागर करती हैं

05/03/2022
When Twins Marry Twins: Two Identical Families Go Viral On Instagram
AmazingPeopleViral

जब दो जुड़वा लोग किसी जुड़वाँ से शादी करते हैं, एक करिश्मा जैसा लगता है

05/03/2022
IndiaWorld

यहाँ मिल रहा है डेढ़ रूपये लीटर पेट्रोल, देखें किस देश में कितनी है कीमत

25/06/2021
AmazingIndiaInspiration

बेटे को जायदाद से बेदखल कर इस शख्स ने अपने 2 हाथियों के नाम कर दिया 5 करोड़ की संपति, दिलचस्प है वजह

25/06/2021
© 2023 MechieboyHindi. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?