दारा सिंह भारत के सबसे खतरनाक पहलवानों में से एक थे। दारा सिंह भारत के एक सफल पहलवान, अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में हर क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त की। दारा सिंह को बॉलीवुड में आयरनमैन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता था। बॉलीवुड के एक्शन किंग कहे जाने वाले दारा सिंह की जीवन यात्रा बहुत ही रोचक और शानदार रही है।
आइए जानते हैं भारत के इस सबसे खतरनाक रेसलर के जीवन के कुछ राज
1. 6 फीट 2 इंच लंबे दारा सिंह का जन्म पंजाब के रतनगढ़ नामक ग्राम में 19 नवंबर 1928 को हुआ था. दारा सिंह की 83 वर्ष की आयु में 12 जुलाई 2012 को मुंबई में मृत्यु हुई.
2. दारा सिंह ने अपने कुश्ती करियर की शुरुआत 1948 में की थी। 12 दिसंबर 1956 को एक लड़ाई में, दारा सिंह ने 200 किलोग्राम के किंग कांग को हराकर अपनी ताकत का नमूना सभी के सामने पेश किया।
3. दारा सिंह, जिन्होंने 1953 में भारतीय कुश्ती चैंपियनशिप जीती थी, उन्होंने 1954 में फ़िल्म पिहली झलक से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
4. दारा सिंह ने 1937 में बच्चन कौर से शादी की। उनसे तलाक लेने के बाद दारा सिंह ने 11 मई 1961 को सुरजीत कौर से शादी कर ली।
5. दारा सिंह को 1952 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। दारा सिंह राज्यसभा में नामित होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे। दारा सिंह 1959 में कॉमनवेल्थ चैंपियन बने।