Mechieboy HindiMechieboy Hindi
  • Viral
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Amazing
    • Bizarre
    • Did You Know
    • Funny
  • Web Stories
Reading: 5 ऐसे देश जहां नहीं हैं एक भी एयरपोर्ट, पहला नाम जानकर यकीन नहीं करोगे
Share
Aa
Mechieboy HindiMechieboy Hindi
Aa
Search
  • Viral
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Amazing
    • Bizarre
    • Did You Know
    • Funny
  • Web Stories
© 2023 MechieBoyHindi. All Rights Reserved.
Home » 5 ऐसे देश जहां नहीं हैं एक भी एयरपोर्ट, पहला नाम जानकर यकीन नहीं करोगे
Amazing

5 ऐसे देश जहां नहीं हैं एक भी एयरपोर्ट, पहला नाम जानकर यकीन नहीं करोगे

Mechieboy Team
Last updated: 2022/02/02 at 6:58 PM
Mechieboy Team
Share
4 Min Read
दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत देश हैं, जो अपनी खूबसूरती और दिलकश नजारों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जो अलग ही वजहों से जाने जाते हैं। वैसे तो ये हर देश की चाहत होती है कि उनके यहां कोई न कोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (हवाईअड्डा) हो, जिससे उस देश की यात्रा करने वाले पर्यटकों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े, लेकिन आज हम आपको दुनिया के उन पांच देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है। अब जाहिर है आप सोच रहे होंगे कि जब एक भी एयरपोर्ट नहीं है तो लोग उस देश तक कैसे पहुंचते होंगे।

5. अंडोरा

यूरोप का छठा सबसे छोटा और दुनिया का 16वां सबसे छोटा देश है अंडोरा, जो करीब 468 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की जनसंख्या 85,000 के आसपास है। इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं हैं, लेकिन इनके पास तीन प्राइवेट हैलीपैड जरूर हैं। यहां से सबसे करीबी एयरपोर्ट स्पेन में है, जो इस देश से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। हालांकि इसके बावजूद यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।

4. लिस्टेंस्टीन

यह भी यूरोप का ही एक देश है, जो ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच में स्थित है। महज 160 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश में ज्यादातर लोग जर्मन भाषा बोलते हैं। लिस्टेंस्टीन को एक प्राचीन देश के तौर पर जाना जाता है, क्योंकि यहां पाषाण युग से लोगों के निवास करने के प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा यह देश इसलिए भी जाना जाता है, क्योंकि यहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है, लेकिन यहां पर एक हेलीपोर्ट जरूर है। यहां से नजदीकी एयरपोर्ट स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख हवाईअड्डा है।

3. मोनाको

यह पश्चिमी यूरोप का एक छोटा सा देश है, जिसे दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। यह फ्रांस और इटली के बीच स्थित है। आपको जानकर हैरानी होगी यहां दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा प्रतिव्यक्ति करोड़पति हैं, लेकिन इसके बावजूद यह भी हैरान करने वाली बात है कि इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट फ्रांस में है।

2. सैन मैरिनो

यह भी यूरोप में ही स्थित एक देश है। इसे यूरोप का सबसे पुराना गणराज्य भी माना जाता है। साथ ही यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। इस देश में भी फिलहाल कोई एयरपोर्ट मौजूद नहीं है, लेकिन यहां एक हेलीपोर्ट और एक छोटा सा एयरफील्ड जरूर है। यहां से नजदीकी एयरपोर्ट इटली में है।

1. वेटिकन सिटी

यह दुनिया का सबसे छोटा देश है। यह ईसाई धर्म के प्रमुख संप्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र है और इस संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का निवास स्थान यही है। यहां भी कोई एयरपोर्ट नहीं है। दरअसल, यह देश ही इतना छोटा है कि यहां एयरपोर्ट बनाने की जगह ही नहीं है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट रोम में है।
हमें उम्मीद है आप लोगों को हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद जरूर आयी होगी। ऐसे ही लेटेस्ट जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Mechieboy Team 02/02/2022 08/05/2021
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp Telegram
Next Article दिल के लिए फायदेमंद है अंगूर, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल !

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe

Latest News

नेहा महाजन की हॉट बिकिनी तस्वीरें
Celebrity NSFW 17/12/2023
IFS Anisha Tomar
IFS officer Anisha Tomar : गंभीर बीमारी में भी नहीं मानी हार, तीसरे प्रयास में 94वीं रैंक लेकर बनीं आईएफएस
People Viral 04/07/2023
Shiv Thakare Biography In Hindi
Shiv Thakare Biography In Hindi | शिव ठाकरे का जीवन परिचय
Biography 13/10/2022
priyanka chahar choudhary biography in hindi
प्रियंका चौधरी का जीवन परिचय। Priyanka Chahar Choudhary Biography in hindi
Biography 13/10/2022

You Might also Like

Amazing

10 दुर्लभ तस्वीरें जो चीजों के अनदेखे पहलू को उजागर करती हैं

05/03/2022
When Twins Marry Twins: Two Identical Families Go Viral On Instagram
AmazingPeopleViral

जब दो जुड़वा लोग किसी जुड़वाँ से शादी करते हैं, एक करिश्मा जैसा लगता है

05/03/2022
AmazingIndiaInspiration

बेटे को जायदाद से बेदखल कर इस शख्स ने अपने 2 हाथियों के नाम कर दिया 5 करोड़ की संपति, दिलचस्प है वजह

25/06/2021
AmazingInspirationPeople

ये हैं भारत की 15 दबंग लेडी पुलिस अफसर जिन्होंने किया देश का नाम रोशन

12/06/2021
© 2023 MechieboyHindi. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?