कोलकाता भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी है। भारत के 4 सबसे बडे़ महानगरों में इसकी गिनती होती है। हुगली नदी के किनारे बसा यह शहर कला और सांस्कृतिक गतिविधियो में इतना धनी है कि इसे देश की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कोलकाता में आप कहाँ घूमने जा सकते हैं-
विक्टोरिया मेमोरियल
महारानी विक्टोरिया की याद में सन् 1901 में लॉर्ड कर्जन द्वारा बनवाया गया विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। इसको बनाने में लगभग बीस साल का समय लगा था। सन् 1921 में यह बनकर तैयार हो गया था।
बिरला मंदिर
बिरला मंदिर संगमरमर के खुबसूरत पत्थरों से बना हैं। यह मंदिर देवी लक्षमी और भगवान नारायण को समर्पित हैं। इसका निर्माण 1970 में शुरू किया गया था। इस मंदिर को बनाने में लगभग 26 साल लगे। मंदिर 1996 में बनकर तैयार हुआ था।
रविन्द्र सरोवर
कोलकाता दर्शनीय स्थल में यह एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। यह कोलकाता शहर के दक्षिणी भाग में बना हुआ है। यहा स्पोर्टस स्टेडियम, जापानी बौद्ध मंदिर और तैराकी के लिए एक तालाब भी है।
फोर्ट विलियम
हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित यह एक विशाल इमारत है। यह इमारत कोलकाता दर्शनीय स्थल में प्रसिद्ध स्थान है। एक समय यह इमारत जेल भी हुआ करती थी। यह प्रसिद्ध इमारत कोलकाता के ब्लैक होल के नाम से भी जानी जाती है।
दक्षिणेश्वर काली मंदिर
दक्षिणेश्वर काली मंदिर हिनंदूओ का प्रमुख तीर्थ है। इस मंदिर का निर्माण सन् 1847 में रानी रशोमनि ने कराया था। कहते है प्रसिद्ध संत रामतीर्थ को दिव्य ज्ञान की प्राप्ति इसी मंदिर में हुई थी।
तो दोस्तों, आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट कर के जरूर बताएं।